Rohit Meena: Biography, Wiki, Family, Education, Politics

रोहित मीना  (Rohit Meena) वर्तमान में एन एस यु आई (NSUI) दौसा के जिलाध्यक्ष हैं। रोहित मीना मई 2021 से इस पद पर हैं। इससे पहले साल 2015 में रोहित मीना राजकीय कॉलेज दौसा से छात्रसंघ अध्यक्ष भी रह चुके हैं, छात्रसंघ अध्यक्ष का चुनाव रोहित मीना ने निर्दलीय लडा था। रोहित मीना साल 2016 से NSUI से जुड़े हुए हैं, वो यूथ कांग्रेस में दौसा लोकसभा क्षेत्र से जिला महासचिव भी रह चुके हैं। आज हम रोहित मीना की जीवनी (Biography of Rohit Meena) बताने जा रहे हैं।



रोहित मीना (Rohit Meena) का जन्म 02 मई 1993 को राजस्थान के करौली जिले के भैंसा गांव में हुआ था। जन्म के बाद उनके पिता दौसा के लालसोट विधानसभा क्षेत्र के राहुवास गांव आ गए और तब से इसी गांव को उन्होंने मूल निवास बना लिया हैं। रोहित मीना के पिता का नाम शिवशरण मीना हैं, वो मेडिकल लाइन से जुड़े हुए हैं, उनकी माता का नाम किरण देवी हैं, जो एक गृहणी हैं। रोहित मीना के 2 छोटे भाई भी हैं। रोहित मीना विवाहित हैं, उनकी पत्नी का नाम शीतल कुमारी हैं। उनके एक बेटा भी हैं, जिसका नाम कियांस हैं। 


रोहित मीना (Rohit Meena) के पिता 1994 में करौली से दौसा आ गए थे। रोहित मीना की प्रारंभिक शिक्षा लालसोट विधानसभा क्षेत्र के राहुवास गांव में हुई हैं। कक्षा 8वीं के बाद रोहित मीना ने दौसा की सनराइज पब्लिक स्कूल में एडमिशन लिया, जहां से उन्होंने 10 वीं तक की पढ़ाई की। साल 2006 में रोहित मीना ने उच्च शिक्षा के लिए सीकर की CLC में एडमिशन लिया, जहां से उन्होंने 12 वीं तक की पढ़ाई पूरी की। साल 2009 में रोहित मीना ने कॉलेज की पढाई करने के लिए जेएनयू जयपुर में दाखिला लिया, जहां से उन्होंने ग्रेजुएशन पूरी की।


साल 2012 में रोहित मीना (Rohit Meena) सिविल सर्विसेज की तैयारी के लिए दिल्ली आ गए, जहां उन्होंने सिविल सर्विसेज की तैयारी की। रोहित मीना का सपना था कि वो सिविल सर्विसेज में जाकर आम लोगों की सेवा करें, लेकिन वो इसमें सफल नहीं हो पाए। साल 2013 में दौसा की राजकीय कॉलेज में छात्रसंघ चुनावों को लेकर जातीय संघर्ष हुआ और कॉलेज में भयंकर उत्पात हुआ। इस संघर्ष में सैंकड़ो छात्रों पर मुकदमे भी दर्ज हुए। इस घटना के बाद दौसा के पचवारा क्षेत्र के छात्र और छात्राएं कॉलेज आने से भी डरने लगे गए, क्योंकि पचवारा क्षेत्र एक ग्रामीण इलाका हैं, जहां साधारण ग्रामीण परिवेश के लोग रहते हैं, उन्हें कॉलेज में हर दिन मुश्किलों का सामना करना पड़ता था। 


इस घटना के बाद रोहित मीना (Rohit Meena) ने दिल्ली छोड़कर दौसा आने का फैंसला किया और वो साल 2014 में दौसा आ गए और राजकीय कॉलेज में एडमिशन ले लिया। कॉलेज में आकर रोहित मीना ने कॉलेज में व्याप्त समस्याओं और पचवारा क्षेत्र से आने वाले छात्र-छात्राओं की मुश्किलों को समझा। रोहित मीना कॉलेज में छोटी से लेकर बड़ी समस्याओं के निदान के लिए लड़ने लग गए। अपने क्षेत्र के छात्रों के साथ मिलकर रोहित मीना कॉलेज में पचवारा क्षेत्र के छात्रों की पैरवी करने लग गए, क्योंकि कॉलेज में  उनकी समस्या सुनने वाला कोई नहीं था। कॉलेज में चाहे फॉर्म भरने का काम हो या फिर स्कॉलरशिप का, रोहित मीना हर काम को करवाने में आगे रहते। 


एक साल में ही रोहित मीना (Rohit Meena) कॉलेज की राजनीति की मुख्य धारा में आ गए। साल 2015 में पचवारा क्षेत्र के छात्रों ने रोहित मीना को कॉलेज में छात्रसंघ अध्यक्ष का चुनाव लड़ने को कहा और कॉलेज में नेतृत्व करने की मांग की। अपने क्षेत्र के छात्रों की मांग पर रोहित मीना ने कॉलेज में छात्रसंघ अध्यक्ष का चुनाव लड़ने का मन बनाया और निर्दलीय ही मैदान में उतर गए। इस चुनाव में रोहित मीना ने निर्दलीय ही जीत हांसिल की और छात्रसंघ अध्यक्ष बन गए, रोहित मीना अपने क्षेत्र से पहले छात्रसंघ अध्यक्ष बने।


रोहित मीना (Rohit Meena) ने छात्रसंघ अध्यक्ष बनने के बाद अपने क्षेत्र के छात्रों के साथ पूरी कॉलेज का नेतृत्व किया। इस दौरान उन्होंने स्कॉलरशिप और कॉलेज में व्याप्त विभिन्न समस्याओं को लेकर कई ज्ञापन और धरना प्रदर्शन भी किए। कॉलेज में कई सालों से चल रही सामंतवादी प्रथा को भी रोहित मीना ने मात देकर खत्म किया और गांवों से आने वाले छात्रों की पूरे दमखम के साथ लड़ाई लड़ी। साल 2016 में रोहित मीना ने एनएसयूआई जॉइन कर ली, इसके बाद वो एनएसयूआई में एक कार्यकर्ता के तौर पर काम करने लग गए। 


एनएसयूआई के बैनर तले होने वाले सभी आंदोलनों और प्रदर्शनों में रोहित मीना (Rohit Meena) मुख्य भूमिका में नजर आते। इसके साथ-साथ रोहित मीना ने सामाजिक कार्यों से भी अपना जुड़ाव लगाया और समाज के हित में किए जाने वाले कार्यों में भी रोहित मीना ने भूमिका निभाई। साल 2017 में रोहित मीना की सक्रीयता को देखते हुए यूथ कांग्रेस ने उन्हें दौसा लोकसभा क्षेत्र का जिला महासचिव नियुक्त किया, जिसके बाद वो एनएसयूआई के साथ-साथ कांग्रेस में भी कार्य करने लग गए। 


साल 2018 में हुए विधानसभा चुनावों में भी रोहित मीना (Rohit Meena) ने दी गई जिम्मेदारी का बखूबी निर्वहन किया और वो अपने क्षेत्र में पार्टी को अवल्ल रखने में कामयाब रहे। कोरोना काल मे रोहित मीना ने आमजन को खूब सहयोग किया, जिसमें उन्होंने राशन सामग्री, सेनेटाइजर और मास्क वितरण किए। संगठन में उनकी सक्रियता, काम और मेहनत को देखते हुए एनएसयूआई ने मई 2021 में रोहित मीना को दौसा जिलाध्यक्ष नियुक्त किया। जिलाध्यक्ष बनने के बाद रोहित मीना ने जिले में एनएसयूआई के बैनर तले कई धरना और प्रदर्शन भी किया।


कोरोना काल में छात्रों से वसूली जा रही फीस को लेकर भी रोहित मीना (Rohit Meena) ने अपनी टीम के  साथ मिलकर आंदोलन किया। इसके अलावा किसान आंदोलन में भी दौसा एनएसयूआई सक्रीय भूमिका में रही। लगातार क्षेत्र में बढ़ती सक्रियता को देखते हुए अखिल भारतीय आदिवासी विकास परिषद ने रोहित मीना को युवा प्रदेशाध्यक्ष नियुक्त किया।


रोहित मीना (Rohit Meena) का सपना हैं कि वो अपने क्षेत्र में आम लोगों की आवाज आगे तक पहुंचाए और उन्हें उनका हक दिलाये। वो खासकर आदिवासी, पिछड़े, गरीब और मजदूर लोगों की समस्याओं का निदान करना चाहते हैं, ताकि देश की जिन नई नीतियों का क्रियान्वयन हो रहा हैं, उनका लाभ अंतिम छोर पर बैठे व्यक्ति को मिले, क्योंकि यह उसका अधिकार हैं। रोहित मीना के बारे में अन्य जानकारियां हम नीचे सारणी में दे रहे हैं।


Biography of Rohit Meena



Rohit Meena Personal Details
NameRohit Meena
Nick NameRinku
Date of Birth2 May 1993
Age29
ReligionHindu
CastMeena
Education DegreeB.Sc B.Tech
School NameCLC Sikar
College NameGovt College Dausa
ProfessionPolitician
Present PostNSUI Dist President
Political PartyNSUI, IYC
Birth PlaceKarauli Rajasthan
AddressLalsot (Dausa)
Marital StatusMarried
 Physical Appearance
GenderMale
Height510
Weight75
Hair ColourBlack
Eye ColourBlack
Family Details
FatherShiv Sharan Meena
MotherKiran Devi
SisterN/A
Brother2
SpouseSheetal
ChildrenKiyansh
 Personal Intrest
HobbySocial Work
Favorite ActorN/A
Favorite ActressN/A
Favorite SingerN/A
Favorite CricketerN/A
Favorite ColourN/A
Favorite CarN/A
Favorite BikeN/A
Rohit Meena Financial Details
BussinessN/A
IncomeN/A
Net WorthN/A
CarN/A
BikeN/A
OtherN/A
Social Media Details
Facebook Follower6.1K
Instagram Follower1K
Twitter Follower3.4K
Facebook IDClick Here
Instagram IDClick Here
Twitter IDClick Here
Email IDClick Here
Mobile Number9529299000

Photos of Rohit Meena





















Post a Comment

1 Comments

  1. आप को भगवान ऎसे ही कामयाबी देते रहे और एक दिन आपको लालसोट विधानसभा का विधायक देखने का हमारा सपना है भाई साहब

    ReplyDelete

Close Menu