Durg Singh Rajpurohit : Biography, Wiki, Family, Education and Politics

दुर्ग सिंह राजपुरोहित ( Durg Singh Rajpurohi) राजस्थान के दूसरे बड़े विश्विद्यालय जय नारायण व्यास विश्विद्यालय जोधपुर (JNVU Jodhpur) के सक्रीय छात्रनेता हैं। दुर्ग सिंह राजपुरोहित साल 2018 में जयनारायण व्यास विश्वविद्यालय भूगोल विभाग के प्रथम छात्रसंघ अध्यक्ष चुने गए थे। दुर्ग सिंह राजपुरोहित साल 2013-14 से छात्र राजनीति से जुड़े हुए हैं। वो अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद (ABVP) के सदस्य हैं, उन्होंने साल 2020 में अपनी ग्राम पंचायत से वार्ड पंच का चुनाव भी जीता था। आज हम इस लेख में दुर्ग सिंह राजपुरोहित के जीवन परिचय (Biography of Durg Singh Rajpurohit) के बारे में बात करेंगें।


दुर्ग सिंह राजपुरोहित (Durg Singh Rajpurohit) का जन्म 6 अगस्त 1995 को राजस्थान के बाड़मेर जिले में राजपुरोहित परिवार में हुआ था। दुर्ग सिंह राजपुरोहित बाड़मेर जिले की बायतु तहसील के छोटे से गांव चैनानियों की ढाणी बाटाडू के रहने वाले हैं। दुर्ग सिंह राजपुरोहित के पिता का नाम नारायण सिंह राजपुरोहित हैं, जो एक सरकारी शिक्षक के रूप में अपनी सेवाएं दे रहे हैं। उनकी माता का नाम दरिया कंवर हैं। दुर्ग सिंह राजपुरोहित के 3 भाई और एक बहन हैं, बहन का नाम रेशम कंवर हैं। इनके भाई पृथ्वीराज सिंह सेवड़ विद्युत विभाग में राजकीय सेवा में कार्यरत है। दूसरे भाई रतन सिंह राजपुरोहित ने हाल ही में एमबीबीएस की पढ़ाई पूर्ण करी है। सबसे छोटे भाई अचल सिंह राजपुरोहित शारीरिक शिक्षा में अध्ययनरत हैं।


दुर्ग सिंह राजपुरोहित (Durg Singh Rajpurohit) की प्रारम्भिक शिक्षा उनके पैतृक गांव चैनानियों की ढ़ाणी के सरकारी स्कूल से हुई। दुर्ग सिंह बचपन से ही मेधावी छात्र रहे हैं। कक्षा 8 के बाद दुर्ग सिंह राजपुरोहित ने विद्या भारती द्वारा संचालित आदर्श विद्या मंदिर माजीवाला बालोतरा में दाखिला लिया। यहां से दुर्ग सिंह राजपुरोहित ने अपनी स्कूली शिक्षा पूरी की, इसके बाद साल 2013 में उच्च शिक्षा के लिए इन्होंने JNVU द्वारा मान्यता प्राप्त राजकीय पीजी महाविद्यालय बालोतरा में एडमिशन लिया। यहां से दुर्ग सिंह राजपुरोहित ने बीए की पढ़ाई शुरू की।  


कॉलेज में प्रवेश के समय ही दुर्ग सिंह राजपुरोहित (Durg Singh Rajpurohit) ने अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद (एबीवीपी) की सदस्यता ग्रहण की और यहीं से उन्होंने छात्र राजनीति की शुरुआत कीम दुर्ग सिंह साल 2013 से छात्र हितों के लिए कार्य करने लग गए, वो ABVP के बैनर तले होने वाले सभी आंदोलन में भाग लेकर सक्रीय भूमिका निभाते। 2 साल बाद साल 2015 में ABVP ने राजकीय पीजी महाविद्यालय से दुर्ग सिंह राजपुरोहित को उपाध्यक्ष पद के लिए उमीदवार बनाया, यह इनका पहला चुनाव था और इस चुनाव में दुर्ग सिंह बहुत ही करीबी मुकाबले से पीछे रह गए। चुनाव के वक्त उनके दादीजी का देहांत होने की वजह से दुर्ग सिंह चुनाव में सक्रीय नहीं रहे।


चुनाव में असफलता मिलने के बाद भी दुर्ग सिंह राजपुरोहित (Durg Singh Rajpurohit) छात्र राजनीति से जुड़े रहे और छात्र हितों के लिए लगातार संघर्षरत रहे। साल 2017 में दुर्ग सिंह राजपुरोहित ने जोधपुर की JNVU के भूगोल संकाय में एडमिशन लिया और यहां से एमए की पढ़ाई शुरू की। JNVU में आने के बाद भी दुर्ग सिंह राजपुरोहित छात्र राजनीति से दूर नहीं रहे, यहां वो सम्भाग स्तर पर ABVP के एक सक्रीय छात्र नेता के तौर पर कार्य करने लगे। दुर्ग सिंह राजपुरोहित यूनिवर्सिटी में होने वाले हर छोटे से आंदोलन में मुख्य भूमिका में शामिल होते और खुद उन्होंने कई बार धरना प्रदर्शन भी किए। वो एबीवीपी की प्रान्त, प्रदेश और राष्ट्रीय स्तर पर होने वाले अधिवेशनों में भी आगे रहते।


दुर्ग सिंह राजपुरोहित (Durg Singh Rajpurohit) की सक्रीयता को देखते हुए ABVP ने साल 2018 में उन्हें भूगोल संकाय के छात्रसंघ अध्यक्ष का प्रत्याशी बनाया, इस चुनाव में जीतकर दुर्ग सिंह राजपुरोहित भूगोल संकाय के प्रथम छात्रसंघ अध्यक्ष बने। छात्रसंघ अध्यक्ष रहते हुए दुर्ग सिंह राजपुरोहित ने उनके संकाय में होने वाली शिक्षण गतिविधियों में काफी सुधार करवाया। साल 2019 में दुर्ग सिंह राजपुरोहित ने भूगोल में एमए की पढ़ाई पूरी कर ली, इसी साल फिर से उन्होंने दर्शन शास्त्र में JNVU से पढ़ाई कर दी। जेएनवीयू के वर्तमान छात्रसंघ अध्यक्ष अरविंद सिंह भाटी भी दुर्ग सिंह के सहपाठी रहे हैं और दोनों नेताओं ने साथ में काफी संघर्ष भी किया हैं।


साल 2020 में कोरोना महामारी के कारण यूनिवर्सिटी, कॉलेज बंद हो गए, जिसके कारण दुर्ग सिंह राजपुरोहित (Durg Singh Rajpurohit) अपने गांव चैनानियों की ढाणी आ गए और यहाँ आकर वो सामाजिक कार्य करने लग गए। कोरोनकाल में गरीबों की मदद करने में भी दुर्ग सिंह राजपुरोहित आगे रहे। इसी साल पंचायती राज के चुनाव हुए। इस चुनाव में दुर्ग सिंह राजपुरोहित को उनके वार्डवासियों ने वार्ड पंच के लिए खड़ा किया और दुर्ग सिंह चुनाव की पहली सीढ़ी को भी पार कर गए, इस चुनाव में वो वार्ड पंच निर्वाचित हुए। कोरोनकाल में परीक्षाओं को लेकर राजस्थान में छात्र नेताओं ने एक बड़ी लड़ाई लड़ी, इस लड़ाई में भी दुर्ग सिंह राजपुरोहित मुख्य भूमिका में थे, इस दौरान उन्होंने राजस्थान के महामहिम कलराज मिश्र से भी व्यक्तिगत मुलाकात की थी।


दुर्ग सिंह राजपुरोहित (Durg Singh Rajpurohit) पिछले 10 सालों से JNVU में छात्र हितों के लिए संघर्षरत हैं, वो छात्रों से विशेष लगाव रखते हैं। इसके अलावा विद्यार्थियों से जुड़े हुए हर मुद्दे को दुर्ग सिंह प्रमुखता से उठाते हैं। साल 2017 में दुर्ग सिंह राजपुरोहित राजनीति की मुख्यधारा से भी जुड़ गए, वो बीजेपी की साल 2017 में जारी हुए विस्तारक योजना में भी एक सक्रीय कार्यकर्ता के तौर पर काम कर चुके हैं, इस दौरान दुर्ग सिंह ने 3 सालों तक परिवार से दूर रहकर अजमेर, सिरोही, अलवर और उदयपुर में विस्तारक के रूप में भी काम किया हैं। दुर्ग सिंह राजपुरोहित को ABVP ने दिल्ली विश्विद्यालय में भी छात्रसंघ चुनावों के दौरान मैनजेमेंट कमेटी के सदस्य के रूप में भेजा हैं।


वर्तमान में दुर्ग सिंह राजपुरोहित (Durg Singh Rajpurohit) बीजेपी के किसान मोर्चा में काम कर रहे हैं, उनके पास जोधपुर दक्षिण जिले का प्रभार हैं, इस जिम्मेदारी को भी बखुबीनिभा रहे हैं। दुर्ग सिंह एक छोटे से गांव से सम्बंध रखते हैं, उनके परिवार की कोई राजनीतिक विरासत नहीं हैं। दुर्ग सिंह अपनी मेहनत के बलबूते पर ही राजनीति में संघर्ष कर रहे हैं, बीजेपी के कई नेताओं से उनके अच्छे सम्बंध भी हैं। दुर्ग सिंह सोशल मीडिया पर भी काफी सक्रीय हैं। दुर्ग सिंह राजपुरोहित के बारे में अन्य जानकारियां हम नीचे सारणी में दे रहे हैं।


Biography of Durg Singh Rajpurohit


Durg Singh Personal Details
NameDurg Singh Rajpurohit
Nick NameN/A
Date of Birth6 August 1995
Age26
ReligionHindu
CastRajpurohit
Education DegreeBA, MA
School NameAdarsh School Balotra
College NameJNVU Jodhpur
ProfessionPolitician
Present PostStudent Leader JNVU
Political PartyABVP, BJP
Birth PlaceBarmer, Rajasthan
AddressJodhpur
Marital StatusMarried
Physical Appearance
GenderMale
Height6 Ft
Weight55 Kg
Hair ColourBlack
Eye ColourBrown
Durg Singh Family Details
FatherNarayan Singh
MotherDariya Kanwar
SisterResham Kanwar
BrotherPrathvi & Ratan
SpouseN/A
ChildrenN/A
Personal Intrest
HobbyBlogging & Writing
Favorite ActorAkshay Kumar
Favorite ActressN/A
Favorite SingerKailash Kher
Favorite CricketerMS Dhoni
Favorite ColourWhite
Favorite CarN/A
Favorite BikeN/A
Financial Details
BussinessN/A
IncomeN/A
Net WorthN/A
CarN/A
BikeN/A
OtherN/A
Social Media Details
Facebook Follower2K
Instagram Follower10K
Twitter Follower218
Facebook IDClick Here
Instagram IDClick Here
Twitter IDClick Here
Email IDClick Here
Mobile Number9649785977

Photos of Durg Singh Rajpurohit


































Post a Comment

1 Comments

Close Menu