Rajendra Gudha : Biography, Wiki, Family, Education, Politics

राजेन्द्र गुढ़ा (Rajendra Gudha) राजस्थान सरकार के पूर्व ग्रामीण विकास राज्य मंत्री और सैनिक कल्याण मंत्री रहे हैं। राजेन्द्र सिंह गुढ़ा राजस्थान के झुंझुनूं जिले की उदयपुरवाटी विधानसभा क्षेत्र से विधायक हैं, इस सीट से वो 2 बार विधायक निर्वाचित हो चुके हैं, हालांकि एक बार उन्हें उदयपुरवाटी विधानसभा चुनाव में हार का सामना भी करना पड़ गया था। राजेन्द्र गुढ़ा ने दोनों बार ही विधानसभा चुनाव बहुजन समाज पार्टी (BSP) से जीते थे, हालांकि बाद में दोनों बार ही वो कांग्रेस में चले गए। राजेन्द्र सिंह गुढ़ा काफी विवादित नेता रहे हैं। आज हम इस लेख में राजेंद्र गुढ़ा (Rajendra Gudha) के जीवन परिचय के बारे में जानेंगें।



राजेंद्र गुढ़ा (Rajendra Gudha) का जन्म 19 जुलाई 1968 को राजस्थान के हनुमानगढ़ जिले के पीलीबंगा में हुआ था। वर्तमान में गुढ़ा परिवार राजस्थान के झुंझुनूं जिले की उदयपुरवाटी विधानसभा क्षेत्र के गुढ़ा गौड़जी शहर से सम्बंध रखता हैं। राजेन्द्र गुढ़ा के पिता का नाम माधौसिंह शेखावत हैं, वहीं उनकी माता का नाम भंवर कंवर हैं। राजेंद्र गुढ़ा की पत्नी का नाम निशा कंवर हैं। राजेन्द्र सिंह गुढ़ा के एक पुत्र और एक पुत्री हैं। राजेंद्र गुढ़ा के पुत्र का नाम शिवम गुढ़ा हैं, वो एक छात्रनेता हैं।


राजेंद्र गुढ़ा (Rajendra Gudha) के 11 भाई हैं, यानी गुढ़ा परिवार में कुल 12 भाई हैं, इनके भाई रणवीर सिंह गुढ़ा राजस्थान विश्विद्यालय से छात्रसंघ अध्यक्ष भी रह चुके हैं। साल 2003 में राजेंद्र गुढ़ा के भाई रणवीर गुढ़ा उदयपुरवाटी विधानसभा से लोक जनशक्ति पार्टी से विधायक भी रह चुके हैं। राजेंद्र गुढ़ा ने 12 वीं तक पढ़ाई की हैं, उनकी शिक्षा गुढ़ा गौड़जी की सरकारी स्कूल से पूरी हुई हैं। गुढ़ा परिवार के 9 भाई गुढ़ा गौड़जी थाने के हिस्ट्रीशीटर भी रह चुके हैं, उनके भाई रणवीर सिंह गुढ़ा पर कई आपराधिक मामले भी दर्ज हैं। गुढ़ा परिवार उदयपुरवाटी और गुढ़ा गौड़जी में काफी दबदबा रखता हैं।


साल 2008 में राजेंद्र गुढ़ा (Rajendra Gudha) ने बहुजन समाज पार्टी (BSP) की टिकट पर उदयपुरवाटी विधानसभा सीट से चुनाव लड़ा, इस चुनाव में राजेंद्र गुढ़ा ने कांग्रेस और भाजपा प्रत्याशियों को हराकर चुनाव में पहली बार जीत दर्ज की और राजेंद्र गुढ़ा पहली बार राजस्थान विधानसभा में पहुंचे। राजेन्द्र गुढ़ा ने कुछ समय बाद ही अपने साथी विधायकों के साथ बसपा पार्टी को छोड़ कांग्रेस पार्टी को समर्थन दे दिया, तत्कालीन सीएम अशोक गहलोत ने राजेन्द्र गुढ़ा को राजस्थान सरकार में राज्य मंत्री बनाया। 


साल 2013 में राजेंद्र गुढ़ा (Rajendra Gudha) को कांग्रेस से टिकट दिया गया था, हालांकि इस चुनाव में राजेंद्र गुढ़ा को हार का सामना करना पड़ा था। साल 2013 के बाद साल 2018 तक राजेन्द्र गुढ़ा ने अपने विधानसभा क्षेत्र में कार्य किया, साल 2018 के विधानसभा चुनावों से पहले राजेन्द्र गुढ़ा फिर से बसपा से जुड़ गए और साल 2018 का विधानसभा चुनाव राजेन्द्र गुढ़ा ने बसपा की टिकट पर लड़ा और इस चुनाव में राजेंद्र गुढ़ा ने फिर से जीत दर्ज की। इस प्रकार राजेन्द गुढ़ा दूसरी बार राजस्थान विधानसभा पहुंचे।


दूसरी बार विधायक चुने जाने के बाद राजेन्द्र गुढ़ा (Rajendra Gudha) ने फिर से कांग्रेस की अशोक गहलोत सरकार को समर्थन दे दिया, राजेन्द्र गुढ़ा ने इस बार भी बसपा के अन्य 5 विधायकों के साथ समर्थन दिया। इस घटना के बाद बसपा ने अपने कांग्रेस में गए विधायकों की सदस्यता रद्द के लिए कोर्ट का रुख भी अपनाया था। इस घटनाक्रम के बाद राजेन्द्र गुढ़ा सहित सभी विधायकों ने कांग्रेस की सदस्यता भी ग्रहण कर ली, इस प्रकार राजेन्द्र गुढ़ा दूसरी बार कांग्रेस पार्टी में शामिल हो गए।


राजेन्द्र गुढ़ा (Rajendra Gudha) को राजस्थान के मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने नवम्बर 2021 में फिर से मंत्री बनाया, इस बार राजेन्द्र गुढ़ा को सैनिक कल्याण विभाग और ग्रामीण विकास मंत्रालय का जिम्मा सौंप दिया। राजेन्द्र गुढ़ा ने मंत्री रहते हुए सीएम अशोक गहलोत के खिलाफ जाकर पूर्व उपमुख्यमंत्री सचिन पायलट को अपना समर्थन दिया। राजेन्द्र गुढ़ा अक्सर अपने बयानों को लेकर चर्चा में रहते हैं। राजेन्द्र गुढ़ा ठेठ देशी भाषा मे बात करते हैं और यही लहज़ा उनकी बोली को खास बनाता हैं। राजेन्द्र गुढ़ा मज़ाक-मज़ाक में हमेशा खुलकर बोलते हुए नज़र आते हैं।


साल 2023 में राजेंद्र गुढ़ा (Rajendra Gudha) ने राजस्थान विधानसभा ने अपनी ही सरकार के खिलाफ आवाज उठाई, जिसके बाद राजेन्द्र गुढ़ा को मंत्री पद से बर्खास्त कर दिया गया, इसके बाद राजेन्द्र गुढ़ा ने विधानसभा में काफी हंगामा किया, जिसके बाद राजेन्द्र गुढ़ा को विधानसभा से भी निष्कासित कर दिया गया, इसी घटना को लेकर कांग्रेस ने भी राजेन्द्र गुढ़ा को अपनी पार्टी से निकाल दिया। इस प्रकार राजेन्द्र गुढ़ा 2 बार बसपा की सदस्यता ग्रहण कर चुके हैं, वहीं वो 2 बार कांग्रेस की भी सदस्यता ग्रहण कर चुके हैं।


राजेन्द्र गुढ़ा (Rajendra Gudha) अक्सर अपने बयानों और अपने तल्ख़ लहज़े को लेकर चर्चाओं में बने रहते हैं। अभी राजेंद्र गुढ़ा बसपा और कांग्रेस दोनों ही पार्टीयों से निष्कासित हो चुके हैं, अब देखना होगा कि साल 2023 में होने वाले विधानसभा चुनावों में राजेंद्र गुढ़ा किस पार्टी से चुनाव लड़ते हैं। राजेन्द्र गुढ़ा के बारे में अन्य जानकारियां नीचे दी गई हैं।


Biography of Rajendra Singh Gudha

Rajendra Gudha Personal Details
NameRajendra Singh Gudha
Nick NameGudha
Date of Birth19 July 1968
Age54
ReligionHindu
CastRajput
Education Degree12Th
School NameGovt School Gudha
College NameRajasthan University
ProfessionPolitician
Birth PlaceHanumangarh, Rajasthan
AddressGudha, Jhunjhunu
Marital StatusMarried
Physical Appearance
GenderMale
Height6 Ft
Weight74Kg
Hair ColourBlack
Eye ColourBlack
Rajendra Gudha Family Details
FatherMadho Singh Shekhawat
MotherBhanwar Kanwar
SisterNA
Brother11 Brother
SpouseNisha Kanwar
ChildrenShivam Gudha
Personal Intrest
HobbyPolitics
Favorite ActorNA
Favorite ActressNA
Favorite SingerNA
Favorite CricketerNA
Favorite ColourWhite
Favorite CarNA
Favorite BikeNA
Financial Details
BussinessDairy
Income5 Lakh
Net Worth1 Cr
CarNA
BikeN/A
OtherN/A
Rajendra Gudha Social Media
Facebook Follower108K
Instagram Follower22K
Twitter Follower23K
Facebook IDClick Here
Instagram IDClick Here
Twitter IDClick Here
Email IDNA
Mobile Number+91 94628 88008

Photos of Rajendra Gudha











Post a Comment

0 Comments

Close Menu