Ashok Tandi Edwa : Biography, Wiki, Family, Education and Politics

अशोक टांडी ईडवा (Ashok Tandi Edwa) राष्ट्रीय लोकतांत्रिक पार्टी (RLP) के युवा नेता हैं। अशोक टांडी राजस्थान के नागौर जिले की डेगाना विधानसभा क्षेत्र से जनसेवक हैं, वो वर्तमान में नागौर जिले से रालोपा जिला सहसंयोजक हैं। अशोक टांडी ईडवा पिछले 5 सालों से रालोपा के लिए एक सामान्य कार्यकर्ता के तौर पर कार्य कर रहे हैं। अशोक टांडी साल 2023 में चल रहे रालोपा सदस्यता अभियान में ट्रेंडिंग पर हैं, उन्होंने काफी संख्या में रालोपा से लोगों को जोड़ा हैं। आज हम इस लेख में अशोक टांडी ईडवा के जीवन परिचय (Biography of Ashok Tandi Edwa) के बारे में बताने जा रहे हैं।


अशोक टांडी ईडवा (Ashok Tandi Edwa) का जन्म 16 अगस्त 1998 को राजस्थान के नागौर जिले में हुआ था, उनके गांव का नाम ईडवा हैं, जो नागौर जिले की डेगाना विधानसभा क्षेत्र के अंतर्गत आता हैं। अशोक टांडी का जन्म एक किसान परिवार में हुआ हैं, उनके पिता का नाम स्वर्गीय सम्पत राम टांडी हैं, वहीं उनकी माता का नाम भंवरी देवी हैं, जो एक आंगनवाड़ी कार्यकर्ता हैं। अशोक टांडी के भाई का नाम सुरेश टांडी हैं। इनके पिता का देवलोकगमन 2004 में ही हो गया था।


अशोक टांडी ईडवा (Ashok Tandi Edwa) की स्कूली शिक्षा इनके गांव ईडवा से ही हुई हैं। साल 2015 में अशोक टांडी ने अपने गांव की सरकारी स्कूल से 12 वीं की परीक्षा उतीर्ण की। स्कूली शिक्षा के बाद अशोक टांडी ईडवा ने उच्च शिक्षा के लिए डेगाना की राजकीय महाविद्यालय में दाखिला लिया और यहां से बीए की पढ़ाई शुरू की। कॉलेज के शुरुआती दिनों में ही अशोक टांडी छात्र राजनीति से जुड़ गए, हालांकि शुरुआत में उन्होंने NSUI के बैनर तले एक सामान्य कार्यकर्ता के तौर पर कार्य किया।


अशोक टांडी ईडवा (Ashok Tandi Edwa) ने कॉलेज के समय से ही छात्रों के हितों को लेकर संघर्ष करना शुरू कर दिया था। साल 2017 में अशोक टांडी को NSUI ने राजकीय महाविद्यालय डेगाना का इकाई अध्यक्ष भी नियुक्त किया। छात्र राजनीति के साथ-साथ अशोक टांडी रालोपा चीफ़ हनुमान बेनीवाल की विचारधारा से काफी प्रभावित थे, वो साल 2015 से ही उनके साथ जुड़े हुए हैं। 3 साल तक अशोक टांडी ने छात्र हितों को लेकर महाविद्यालय में संघर्ष किया। वर्तमान में अशोक टांडी राजकीय महाविद्यालय मेड़ता से एमए की पढ़ाई कर रहे हैं।


अशोक टांडी ईडवा (Ashok Tandi Edwa) साल 2018 में जब से रालोपा (RLP) का गठन हुआ, तब से पूरे तन मन से आरएलपी के साथ जुड़ गए। साल 2018 में हुए विधानसभा चुनावों में उन्होंने रालोपा के चुनाव प्रचार प्रसार का कार्य किया। अशोक टांडी ने घर-घर तक रालोपा के विचारधारा को लेकर प्रचार-प्रसार करना शुरू कर दिया। साल 2019 में हुए लोकसभा चुनावों में भी अशोक टांडी ने नागौर लोकसभा क्षेत्र में गांव-गांव जाकर आर एल पी के लिए समर्थन की अपील की। 


साल 2020 में कोरोना महामारी के दौरान अशोक टांडी ईडवा (Ashok Tandi Edwa) ने आमजन और जरूरतमंद लोगों की बढ़चढ़कर सहायता की, उन्होंने अपने क्षेत्र में सेनेटाइजर और मास्क वितरण का कार्य किया। अशोक टांडी रालोपा के अलावा राजस्थान युवा जाट महासभा के जिला महासचिव भी हैं, इसके अलावा महाराजा सूरजमल सेना के डेगाना तहसील अध्यक्ष भी हैं। अशोक टांडी ने किसान आंदोलन के दौरान भी विरोध प्रदर्शन किया। उन्होंने तामडोली टोल प्लाजा की अव्यवस्थाओं को लेकर 10 दिनों तक धरना प्रदर्शन भी किया।


साल 2020 में अशोक टांडी ईडवा (Ashok Tandi Edwa) ने RLP पार्टी से पंचायत समिति सदस्य का चुनाव भी लड़ा था, हालांकि इस चुनाव में उन्हें सफलता नहीं मिली, लेकिन उन्होंने अपनी सक्रियता को बरकरार रखा। साल 2023 में अशोक टांडी ईडवा को रालोपा ने उनकी सक्रियता को देखते हुए उन्हें रालोपा नागौर जिला सहसंयोजक नियुक्त किया। साल 2023 में ही RLP द्वारा चलाए जा रहे सदस्यता अभियान में अशोक टांडी पूरे राजस्थान में सबसे ज्यादा सदस्य बनाने वाले नेताओं में टॉप 10 में लगातार बने हुए हैं। अशोक टांडी का कहना हैं कि वो पूरे विधानसभा क्षेत्र में जाकर बूथ-बूथ तक आर एल पी की विचारधारा को पहुंचाएंगे। 


अशोक टांडी ईडवा (Ashok Tandi Edwa) राजनीति जीवन के अलावा सामाजिक क्षेत्र से जुड़े हुए कार्यों को लेकर भी काफी सक्रिय नज़र आते हैं। वो सोशल मीडिया पर भी काफी सक्रिय हैं। अशोक टांडी अक्सर सोशल मीडिया के जरिये अपने क्षेत्र से जुड़े हुए मुद्दों को उठाते हैं। अशोक टांडी ईडवा के बारे में अन्य जानकारियां हम नीचे दे रहे हैं, इसके अलावा उनके फोटोज़ और सोशल मीडिया एकाउंटस की जानकारी भी हम नीचे साझा कर रहे हैं।


Biography of Ashok Tandi Edwa


Ashok Tandi Personal Details
NameAshok Tandi Edwa
Nick NameAshok Tandi Degana
Date of Birth16 August 1998
Age25
ReligionHindu
CastJat
Education DegreeBA, MA
School NameGovt School Edwa
College NameGovt College Degana
ProfessionPoitician
Poltical PartyRLP
Birth PlaceNagaur, Rajasthan
AddressEdwa, Degana
Marital StatusMarried
Physical Appearance
GenderMale
Height5.10 Ft
Weight80Kg
Hair ColourBlack
Eye ColourBlack
Ashok Tandi Family Details
FatherLate Sampat Ram Tandi
MotherBhanwari Devi
SisterNA
BrotherSuresh Tandi
SpouseN/A
ChildrenNA
Ashok Tandi Personal Intrest
HobbyPolitics
Favorite ActorNA
Favorite ActressNA
Favorite SingerNA
Favorite CricketerNA
Favorite ColourWhite
Favorite CarNA
Favorite BikeNA
Financial Details
BussinessNA
IncomeNA
Net WorthNA
CarNA
BikeN/A
OtherN/A
Ashok Tandi Social Media
Facebook Follower2K
Instagram Follower4.5K
Twitter Follower1K
Facebook IDClick Here
Instagram IDClick Here
Twitter IDClick Here
Email IDNA
Mobile Number9587497787

Photos of Ashok Tandi Edwa
























Post a Comment

0 Comments

Close Menu